ad> trending news: Bihar Jamin Rasid New Update 2024: बिहार जमीन रसीद को लेकर राजस्व विभाग का नया अपडेट जारी, अब केवल ये वाली रसीद ही होगी मान्य

Saturday, 4 May 2024

Bihar Jamin Rasid New Update 2024: बिहार जमीन रसीद को लेकर राजस्व विभाग का नया अपडेट जारी, अब केवल ये वाली रसीद ही होगी मान्य

 Bihar Jamin Rasid New Update 2024:  यदि आप भी  बिहार  के रहने वाले  भूमि मालिक  है और  ऑफलाइन जमीन की रसीद  का उपयोग करते है तो  बिहार जमीन रसीद  को  लेकर  राजस्व विभाग  ने,  बडा अपडेट  जारी किया है और इसीलिए हम, आपको इस आर्टिकल की मदद से विस्तार से Bihar Jamin Rasid New Update 2024  को लेकर तैयार  रिपोर्ट  के बारे मे बताया ताकि आप पूरी – पूरी  रिपोर्ट  का लाभ प्राप्त कर सकें।

इस आर्टिकल मे हम, आपको विस्तार से ना केवल Bihar Jamin Rasid New Update 2024  के बारे मे बतायेगें बल्कि हम, आपको  न्यू अपडेट  के मुताबिक  स्वीकार व मान्य  की जाने वाली  बिहार जमीन रसीद  के बारे मे बताया ताकि आप पूरी – पूरी  रिपोर्ट  का लाभ प्राप्त कर सके तथा आर्टिकल के अन्त मे, हम आपको क्विक लिंक   प्रदान करेगें ताकि आप इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ प्राप्त कर सकें।



पटना: राजस्व विभाग से बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। कलतक भूमि मालिक को जमीन का रसीद कटाने के लिए राजस्व कर्मचारी और कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता था, लेकिन अब ऐसी बात नहीं है। इस झंझट से जमीन मालिकों को मुक्ति मिल गई है। राज्य सरकार ने ऑफलाइन रसीद का झंझट खत्म कर दिया है और ऑनलाइन रसीद को ही मान्य कर दिया है। इस खबर से जमीन मालिकों में काफी खुशी है।

रसीद कटाने के चक्कर से मुक्ति

बता दें कि पहले जमाबंदी ऑनलाइन अपलोड नहीं होता था। इस कारण जमीन का रसीद ऑफलाइन ही मान्य था। तब जमीन मालिकों को रसीद कटाने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। एक रसीद के लिए राजस्व कर्मचारी के कार्यालय का चक्कर काटते-काटते चप्पल घिस जाता था। राजस्व कर्मियों का भी भाव बढ़ा रहता था। एक तो समय पर रसीद काटते नहीं थे और अवैध उगाही भी करते थे। अक्सर ऐसा आरोप लगते रहता था। सरकार के इस निर्णय से जमीन मालिकों को इन तमाम परेशानियों से मुक्ति मिल गई है।

अब ऑफलाइन रसीद का मान्य नहीं 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब ऑफलाइन लगान रसीद काटने की प्रक्रिया को बंद करते हुए ऑनलाइन रसीद को ही मान्य कर दिया है। रैयत अब अपने जमीन का रसीद काटने के लिए राजस्व कार्यालय का चक्कर काटने को बाध्य नहीं होंगे। जमीन मालिक अब बिना अंचल कार्यालय या राजस्व कर्मचारी के कार्यालय गए बिना ही अपनी रसीद ऑनलाइन कटा सेंगे

अगर आप ऑनलाइन रसीद कटना चाहते है तो इस प्रक्रिया को फॉलो करे 

अगर आप बिहार में अपनी जमीन का टैक्स ऑनलाइन जमा करवाना चाहते हैं या फिर अपनी जमीन की रसीद कटवाना चाहते हैं तो यह आप पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में सबसे पहले आपको अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके लोगिन कर लेना है। उसके बाद आप अपनी जमीन के रसीद काट सकते हैं इसके लिए आपको नीचे बताये गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा।

Online Lagan BiharRegistration // Login


Step I – Registration

  • सबसे पहले आपके ऊपर Important Link में दिए गए Registration के लिंक पर क्लिक कर देना है।

  • एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने खुलेगा जहां पर आपको अपनी पर्सनल डिटेल और एड्रेस डिटेल ध्यान पूर्वक दर्ज करना है। उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Register Now के बटन पर क्लिक कर देना है।


  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किया मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। आपके यहां पर अपना ओटीपी दर्ज करना है और Confirm के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपका सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो गया है। कृपया आगे अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें का मैसेज दिखाई देगा।


  • इससे आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपकी रजिस्ट्रेशन संबंधी डिटेल आपके मोबाइल नंबर और आपके द्वारा दर्ज की ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।


  • Step II – Login

    • उसके बाद आपको Go For Login का विकल्प नजर आएगा उसे पर क्लिक करें।





  • एक नया पेज आपके सामने खुलता है जहां पर आपको Online Services Login के सेक्शन में Citizen के विकल्प को सेलेक्ट करना है और अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके Sign In के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा वह दर्ज करके आपको Confirm के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से बिहार भूमि पोर्टल पर आपकी Login की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • Step III – Online Payment

    • उसके बाद आपको बिहार भूमि पोर्टल के होम पेज पर आना है।


  • यहां पर आपको ऑनलाइन भुगतान करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
    • एक नया पेज आपके सामने खुलता है जहां पर आपको अपना जिला, आंचल का नाम, हल्का नाम, मौजा नाम जैसी सभी जानकारी दर्ज करनी है और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद खोजें के विकल्प पर क्लिक करना है।
    • उसके बाद आपको नीचे की तरफ रैयत का नाम, खाता संख्या, भाग वर्तमान आदि जानकारी नजर आने लगेगी।
    • आपके यहां पर अपनी जानकारी के साथ दी गई जानकारी का मिलान करना है और उसके आगे नजर आ रहे देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
    • उसके बाद में आपके सामने पंजी II विवरण की जानकारी खुल जाएगी और आपको कुल बकाया राशि नजर आने लगेगी।
    • यहां पर आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी जो आपको ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है और अंत में डिक्लेरेशन बॉक्स को टिक मार्क करके ऑनलाइन भुगतान करें कि विकल्प पर क्लिक कर देना है।
    • आपके सामने एक पेमेंट पेज खुलता है जहां पर आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है और पेमेंट मोड में ऑनलाइन सेलेक्ट करना है। उसके बाद आपको अपना एक बैंक का नाम सेलेक्ट करना है और सबमिट कर देना है।
    • आप किसी पर ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा यूपीआई से इस पेमेंट को पूरा कर सकते हैं।
    • उचित माध्यम से आपको पेमेंट की प्रक्रिया को पूरा कर देना है। पेमेंट सफल दिखाने के बाद में आपको ऑटोमेटिक ही बिहार भूमि की वेबसाइट पर भेज दिया जाएगा।
    • उसके बाद में आपके सामने लगान रसीद का विकल्प नजर आएगा उसे पर क्लिक करना है तो आपकी लगन के रसीद आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगी। जहां पर आप इसे सेव कर सकते हैं अथवा इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home